Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी: पत्नी के प्रेमी ने फौजी पति की हाथ-पैर काटकर की बेरहमी से की हत्या

by Arpita Singh • May 13, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक फौजी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में मृतक फौजी की पत्नी का प्रेमी ही कातिल निकला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बलिया कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में यह घटना हुई। आरोपी, जिसकी पहचान अनिल यादव के रूप में हुई है, पेशे से ट्रक ड्राइवर है और मृतक फौजी की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध थे। अनिल ने फौजी की हत्या करने के बाद उसके शव को बोलेरो गाड़ी में रखा और अपने गांव ले गया। वहां उसने शव के हाथ-पैर काटकर खेत में फेंक दिए, जबकि अन्य अवशेषों को कुएं में डाल दिया।

इस जघन्य अपराध की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस और आरोपी अनिल यादव के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में अनिल के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी सतीश को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक 315 बोर का कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.