Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UPI सर्विस फिर हुई ठप, Google Pay, PhonePe, Paytm से पेमेंट में आई दिक्कत

by Arpita Singh • April 12, 2025
UPI सर्विस फिर हुई ठप

UPI सर्विस फिर हुई ठप, Google Pay, PhonePe, Paytm से पेमेंट में आई दिक्कत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अगर आप डिजिटल पेमेंट के लिए Google Pay, PhonePe, Paytm या एसबीआई की मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो आज आपको ट्रांजैक्शन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को एक बार फिर UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) की सेवाएं डाउन हो गईं, जिससे देशभर में करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए।

इस आउटेज की जानकारी सबसे पहले यूजर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी, जहां उन्होंने पेमेंट फेल होने और फंड ट्रांसफर में दिक्कत आने की शिकायत की। तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि डाउनडिटेक्टर वेबसाइट ने भी की है, जिसके मुताबिक समस्या दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई और कुछ ही देर में हजारों यूजर्स इससे प्रभावित हो गए।

डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे तक करीब 1800 से ज्यादा यूजर्स ने Google Pay, PhonePe, Paytm और एसबीआई की UPI सेवाओं के ठप होने की रिपोर्ट दी। इनमें से 66% यूजर्स को सामान्य डिजिटल पेमेंट में दिक्कत आई, जबकि 34% यूजर्स ने फंड ट्रांसफर में परेशानी की बात कही।

फिलहाल, इस आउटेज की असल वजह क्या है, इसको लेकर नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

UPI भारत का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसे NPCI द्वारा तैयार किया गया है और यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की निगरानी में काम करता है। देश में रोज़मर्रा के लेनदेन से लेकर ऑनलाइन बिल भुगतान और लोकल मार्केट में खरीदारी तक, UPI हर स्तर पर उपयोग होता है। ऐसे में सर्विस डाउन होने से लाखों लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो जाती है।

अब देखना होगा कि NPCI इस बार इस तकनीकी दिक्कत को कितनी जल्दी हल कर पाता है और यूजर्स को सामान्य सेवाएं कब तक फिर से मिलती हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.