Fri, Jul 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आरोपी भाजपा नेता के परिजनों का थाने पर हंगामा

by यूनिक समय • March 15, 2021

आरोपी भाजपा नेता के परिजनों का थाने पर हंगामा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, कोसीकलां। महिला एवं उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोपी भाजपा नेता के परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा काटा। उन्होंने महिला पक्ष पर रिश्तेदार के साथ मारपीट कर व बेइज्जती करने का आरोप लगाया। इस मामले में महिला पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

बताते चलें कि तालाब शाही स्थित सैनी बस्ती निवासी भाजपा नेता हरी मोहन सैनी पर मोहल्ले की ही एक महिला ने उसके घर में घुसकर अभद्रता करने और फिर उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी को खोजने में जुटी थी कि सोमवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया।

आरोपी पक्ष के लोगों ने दोपहर बाद थाने पहुंचकर हंगामा काटा। नंदलाल सैनी का आरोप था कि उनका रिश्तेदार राजू उर्फ राजकुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी घलिया सराय होडल हरियाणा यहां बातचीत कर मामले को शांत कराने के लिए नौ मार्च को आए थे। आरोप है कि जब वह वापस लौट रहे थे तो रास्ते में घर के सामने खडे बच्चू व दिनेश ने उनके साथ मारपीट कर बेइज्जत किया। जिससे उनको वहीं ब्रैन हेमरेज हो गया और गिर पड़े। उन्हें उपचार के लिए मथुरा के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में नंदलाल ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.