Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा; टीएसआई की तहरीर पर तीन पर केस दर्ज

by Tarun Bhardwaj • October 5, 2026
Uproar at Mandi intersection following collision between car and tractor-trolley

Mathura News: मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा; टीएसआई की तहरीर पर तीन पर केस दर्ज

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले के व्यस्त मंडी चौराहा क्षेत्र में रविवार रात करीब 9 बजे कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई टक्कर के बाद अचानक भारी हंगामा और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के दौरान मौके पर दोनों पक्षों में तीखी बहस और मारपीट का मामला सामने आया है, जिसके कारण चौराहे पर काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा।

दुर्घटना के बाद बढ़ा विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधु शर्मा अपने पति देवाशीष शर्मा और बेटे के साथ कार से मंडी चौराहे से गुजर रही थीं। इसी दौरान उनकी कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर देवाशीष शर्मा कार से डंडा निकाल लाए और ट्रैक्टर चालक से मारपीट करने लगे।

बीच-बचाव करने पहुंचे टीएसआई से अभद्रता

हंगामा होता देख ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के टीएसआई (TSI) राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान देवाशीष शर्मा ने टीएसआई से भी अभद्रता और मारपीट की, जिससे वे सड़क पर गिर गए। बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस बल की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा सड़क पर लगा जाम खुलवाया गया।

कोतवाली में मुकदमा दर्ज

घटना के बाद टीएसआई राकेश कुमार ने पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि टीएसआई की तहरीर के आधार पर संबंधित कोतवाली में मधु शर्मा, उनके पति देवाशीष शर्मा और बेटे के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की वैधानिक जांच की जा रही है।

दूसरे पक्ष ने आरोपों को बताया गलत

दूसरी ओर, देवाशीष शर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि ट्रैक्टर चालक ने उनकी कार में टक्कर मारी थी और मना करने के बावजूद कार को रगड़ते हुए ले जा रहा था। उन्होंने टीएसआई के साथ मारपीट की बात से इनकार करते हुए आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने ही उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे उनके हाथ में चोट आई है। फिलहाल पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य के चलते 5 ट्रेनों का ठहराव रद्द; 15 अक्टूबर तक लागू रहेगी नई व्यवस्था

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन एशियाई खेलों के IND vs PAK फाइनल मैच में भारत ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत नोएडा की 35 वर्षीय युवती से संपर्क न होने पर वृंदावन पहुंचे परिजन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ पोर्टल पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस; वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर आउट Asian Games 2026 में प्रणवी उर्स ने गोल्फ में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास 3 महीने से लापता बेटे अनुज की वापसी की मांग को लेकर केली कुंज आश्रम के बाहर परिजन का धरना