Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

US-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तान को बड़ा झटका; अमेरिका-ईरान शांति मध्यस्थता से निकाला बाहर

by Tarun Bhardwaj • August 4, 2026
Donald Trump deals a major blow to Pakistan

US-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तान को बड़ा झटका; अमेरिका-ईरान शांति मध्यस्थता से निकाला बाहर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को बहुत बड़ा कूटनीतिक झटका दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने और मध्यस्थता कराने वाले देशों की सूची से पाकिस्तान को पूरी तरह बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि अमेरिका केवल सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर के सहयोग से ईरान के अनुरोध पर बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है।

ट्रंप का यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के लिए बेहद नामोशी भरा माना जा रहा है, जो अब तक इस शांति प्रक्रिया का मुख्य सूत्रधार होने का श्रेय ले रहे थे।

‘इस्लामाबाद MoU’ के बाद अचानक बदला रुख

उल्लेखनीय है कि इस साल जून में जब अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक संघर्ष विराम समझौता हुआ था, तो उसे ‘इस्लामाबाद MoU’ नाम दिया गया था। उस समय पाकिस्तानी नेतृत्व ने इसे अपनी अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक जीत के रूप में पेश किया था। हालांकि, ट्रंप द्वारा नए बयान में पाकिस्तान का नाम तक न लेना यह दर्शाता है कि वाशिंगटन की नजर में अब इस क्षेत्र में पाकिस्तान के बजाय अमीर अरब मुल्कों का प्रभाव और विश्वसनीयता कहीं अधिक मजबूत है।

इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने ईरान पर होने वाले बड़े सैन्य हमले को फिलहाल स्थगित कर दिया है और कूटनीतिक बातचीत के रास्ते खुले रखे हैं।

विश्वसनीयता पर उठे सवाल

पाकिस्तान को इस वार्ता प्रक्रिया से अलग करने के पीछे अमेरिकी प्रशासन में बढ़ती नाराजगी को मुख्य वजह माना जा रहा है। खुफिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि पाकिस्तान ने संकट के बीच ईरान को चीनी हथियारों की डिलीवरी में मदद की है, जिससे ट्रंप प्रशासन में भारी मतभेद पैदा हो गए।

वहीं, पूर्व अमेरिकी जनरलों और सुरक्षा विशेषज्ञों ने भी मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के आकलन के अनुसार, पाकिस्तान का झुकाव गुप्त रूप से ईरान की तरफ रहा है और उसने वाशिंगटन पर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश की है। इसी दोहरे रवैये के कारण अमेरिका ने पाकिस्तान को इस महत्वपूर्ण क्षेत्रीय शांति वार्ता से पूरी तरह अलग कर दिया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस में फंसी; कई यात्री व क्रू मेंबर्स चोटिल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा