Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी से मिले वैभव सूर्यवंशी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

by Arpita Singh • May 30, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बिहार दौरे के दौरान पटना एयरपोर्ट पर उभरते हुए युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। 14 वर्षीय वैभव ने प्रधानमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी मुस्कुराते हुए वैभव की बाजू पकड़कर उनसे बात करते नजर आए। वैभव के माता-पिता भी इस मौके पर मौजूद रहे।

वैभव सूर्यवंशी इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं और उन्होंने अपने खेल से सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी। इस सीजन में उन्होंने कुल 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।

वैभव का हाल ही में भारत की अंडर-19 टीम में चयन हुआ है और उन्होंने अंडर-19 एशिया कप 2024-25 में भी शानदार प्रदर्शन किया। घरेलू क्रिकेट में वे बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात को लेकर एक्स पर भी पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “पटना एयरपोर्ट पर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मिलना सुखद रहा। वैभव को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

बिहार दौरे के दौरान पीएम मोदी ने काराकाटा में जनसभा को भी संबोधित किया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूती से लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.