Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृन्दावन शोध संस्थान में हुआ वनमाली ट्री वाॅक का आयोजन

by Arpita Singh • January 4, 2025
वृन्दावन शोध संस्थान

वृन्दावन शोध संस्थान में हुआ वनमाली ट्री वाॅक का आयोजन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। वृन्दावन शोध संस्थान में शनिवार को वनमाली ट्री वाॅक का आयोजन किया गया। ट्री वाॅक की संयोजिका श्रीमती पद्मावती द्विवेदी ने वृन्दावन शोध संस्थान में पापड़ी, सेमल, तमाल, कदम्ब, चमरोड़, बरना, अपोह, खिरनी, लसोड़ा एवं बकुल आदि वृक्षों के सांस्कृतिक, आधात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्त्व पर प्रकाश डाला।

विष्णुतत्त्व दास ने वृक्षों से जुड़ी श्रीकृष्ण लीलाओं की कथाओं से अवगत कराया। संस्थान के शोध अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने ब्रज संस्कृति में वृक्षों के महत्त्व को समझाया। नगर निगम हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज से आये व्याख्याता राजेश कुमार ने भी ब्रज और पर्यावरण के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान कई कॉलेजों के शिक्षकों ने ट्री वाॅक में सहभागिता की। मनोज शास्त्री ने राग पहाड़ी पर बांसुरी वादन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.