Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वरुण गांधी का भावुक पत्र: मैं आपका था, हूं और रहूंगा… पीलीभीत से अंतिम सांस तक खत्म नहीं होगा रिश्ता; पढ़ें

by vaishali • March 28, 2024
Varun Gandhi

वरुण गांधी का भावुक पत्र: मैं आपका था, हूं और रहूंगा… पीलीभीत से अंतिम सांस तक खत्म नहीं होगा रिश्ता; पढ़ें

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

Varun Gandhi News: पीलीभीत से 35 साल का सियासी रिश्ता टूटने पर वरुण गांधी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पीलीभीत की जनता के नाम भावुक पत्र लिखकर आभार जताया। कहा कि मेरा पीलीभीत से रिश्ता राजनीतिक गुणा-भाग से बहुत ऊपर है।

पीलीभीत से मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी का पिछले 35 साल से चला आ रहा सियासी रिश्ता बुधवार को खत्म हो गया। 1989 के बाद यह पहली बार हुआ कि जब दोनों में से किसी ने भी पीलीभीत सीट से पर्चा नहीं भरा। भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट काटकर यूपी के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है।

पीलीभीत से सियासी रिश्ता टूटने पर वरुण गांधी ने भावुक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि मेरा और पीलीभीत का रिश्ता प्रेम और विश्वास का है, जो राजनीतिक गुणा-भाग से बहुत ऊपर है।

वरुण गांधी ने पीलीभीत के लोगों को प्रणाम करते हुए लिखा, ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे वर्षों पीलीभीत की महान जनता की सेवा करने का मौका मिला। महज एक सांसद के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के तौर भी मेरी परवरिश और मेरे विकास में पीलीभीत में मिले आदर्श, सरलता, और सहृदयता का बहुत बड़ा योगदान है।

आपको प्रतिनिधि होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और मैंने हमेशा अपनी पूरी क्षमता से आपके हितों के लिए आवाज उठाई है।’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.