Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

घने कोहरे से फरह में आपस में भिड़े वाहन

by Dharamvir Singh • January 10, 2023
Bus

घने कोहरे से फरह में आपस में भिड़े वाहन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा में पिछले कई दिनो से कडाके की ठिठुरती ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहर के चलते फरह में आगरा दिल्ली हाईव पर रेपुराजाट के समीप एक ढाबा के सामने सड़क पर खड़े ट्रक से एक कॉलेज की बस सहित करीब एक दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें कॉलेज की बस में सवार कुछ बच्चे चुटेल हो गए।
जानकारी के अनुसार कोहरे के कारण मंगलवार सुबह रैपुराजाट के निकट कॉलेज की बस सहित कुछ वाहन आपस में टकरा गये। बच्चों के चुटेल होने पर कॉलेज प्रबंधन ने दूसरी बस और एम्बुलेंस भेजी। चुटेल बच्चों को कालेज की एंबुलेंस से मथुरा ले गए। मौके पर कालेज की दूसरी बस भी पहुंच गयी। जिससे बच्चों को सुरक्षित कॉलेज ले जाया गया। एनएचएआई की टीम वाहनों को क्रेन से हटाने में जुट गई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.