Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

युवतियों का शातिराना अंदाज, कई व्यापारियों को चूना लगाकर हो गईं फरार

by यूनिक समय • June 26, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, राया (मथुरा)। व्यापारियों हो जाइए सावधान। कहीं आप भी इन युवतियों के शिकार न हो जाएं। दोनों इतनी शातिर हैं कि पलक झपकते ही आपकी दुकान से नकदी और सामान पार कर फुर्र हो जाएंगी। यकीन नहीं आ रहा है तो कसवा के एक नहीं, दो नहीं, तीन व्यापारियों से पूछ लीजिए। स्कूटी पर आई दो युवतियां उनकी आंखों में धूल झोंककर उनको चूना लगा गई। वह हाथ मलते रह गए।
शुक्रवार की शाम को पुलिस लिखी स्कूटी पर सवार दो युवतियों बाजार में आई। वह दोनों कटरा बाजार में किराना व्यबसायी की दुकान पर परचून का समान लेने पहुंची। दुकानदार से मार्क ग्रेड कम्पनी का माल दिखाने को कहा।

दुकानदार समान लेने अंदर चला गया। इतनी देर में दोनों ने दुकान के बाहर रखे काजू, बादाम, मसाले तथा देशी घी उठाकर फरार हो गयी। फिर दोनों युवतियां रेतिया बाजार महादेव गली स्थित एक कपड़े की दुकान पर पहुंची। दुकानदार से बढ़िया सूट दिखाने को कहा। दुकानदार अंदर से सूट लेकर आया। इतनी देर में बाहर रखे सूटों को अपने बैग में रखकर निकल गयी। दोनों युवतियां सादाबाद रोड पर पहुंची, जहां फड़ लगाकर कपड़े बेच रहे दुकानदार से बढ़िया क्वालिटी का रुमाल दिखाने को कहा। दुकानदार समान लेने अंदर गया तो मौके का फायदा उठाकर उसके गल्ले में रखे रुपए निकाल कर चलती बनी। शातिर युवतियों की करतूत बाजार में फैली तो व्यापारी हैरान रह गए। दोनों युवतियों के चेहरे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गये हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.