Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

खराब पेन ड्राइव देकर शातिर ठग रफूचक्कर, स्वामी को हजारों का लगा चूना

by यूनिक समय • March 8, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। शहर के मसानी स्थित श्रद्धा अपार्टमेंट में बनियाजी मिनी मार्ट संचालित करने वाले दुकान स्वामी के पुत्र को अज्ञात युवक ने खराब पेन ड्राइव देकर हजारों रुपए का चूना लगा दिया ।

दुकान स्वामी अतुल अग्रवाल पुत्र सुरेश चंद्र अग्रवाल किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। इस बीच दुकान पर पहुंचे शातिर युवक ने उनके पुत्र अश्विन अग्रवाल को बातों में बहला-फुसलाकर हजारों रुपए के खराब पेन ड्राइव बेच दिए और रुपए लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। दुकान स्वामी के पुत्र ने जब पेनड्राइव चेक की तो वह खराब निकली।

बताया जाता है कि दुकान स्वामी के पुत्र ने ठगी करने वाले युवक का फोटो अपने मोबाइल में ले लिया शातिर ठग बाइक संख्या यूपी 80 सीए 4751 पर आया था। पीड़ित दुकान स्वामी ने इस संबंध में थाना गोविंद नगर पुलिस को तहरीर दी है।
फिलहाल घटना को 24 घंटे हो चुके हैं और पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.