हर फुटबॉलर का सपना होता है कि वह अपने करियर में एक बार फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीते। दुनिया के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने भले ही दुनिया भर के कई खिताब अपने नाम किए, लेकिन उनके नाम पर फीफा वर्ल्ड कप का खिताब दर्ज नहीं था। लेकिन रविवार को फ्रांस के साथ हुए फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में उन्होंने यह इतिहास भी रच दिया और अपनी टीम को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज कराई। इस जीत के साथ ही मेसी का सालों पुराना सपना भी पूरा हो गया, क्योंकि 2014 विश्वकप के दौरान उनकी कप्तानी में टीम फाइनल मुकाबले में हार गई थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। टीम ने शानदार जीत दर्ज की और इसके बाद मेसी अलग ही अंदाज में नजर आए... https://twitter.com/ESPNFC/status/1604566690968264705?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1604566690968264705%7Ctwgr%5Ef21511bc60172394c4891f8d56b6dccfc4590a6d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fstatic.asianetnews.com%2Ftwitter-iframe%2Fshow.html%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2FESPNFC%2Fstatus%2F1604566690968264705%3Fref_src%3Dtwsrc5Etfw अर्जेंटीना के जीत के बाद मेसी बहुत खुश हुए और अपने साथियों के साथ खूब जश्न मनाया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ड्रेसिंग रूम के अंदर मेसी एक टेबल के ऊपर चढ़कर खूब डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। मेसी के साथ उनके टीम में निकोलस ओटामेंडी भी नजर आ रहे हैं। सभी खिलाड़ी अपनी भाषा में कुछ गाना गा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और 2 मिलियन से ज्यादा लोग इसे अब तक देख चुके हैं।