Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वीडियो वायरल: ‘पतली कमरिया मोरी’ सॉन्ग पर ऐसा डांस देखा क्या आपने!

by Raju Chaurasia • January 12, 2023

वीडियो वायरल: ‘पतली कमरिया मोरी’ सॉन्ग पर ऐसा डांस देखा क्या आपने!

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

‘पतली कमरिया मोरी’ सॉन्ग पर आपने कई वायरल वीडियो देखे होंगे, जो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर इसी गाने पर एक और वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसको देखने के बाद आप अपना दिल ही हार बैठेंगे। यह वीडियो एक क्लासरूम का है। जिसमें एक टीचर अपने स्टूडेंट के सामने इस गाने पर कमर मटकाते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो देखकर हर कोई टीचर की डांस की तारीफ कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alisha (@alisha_catherine_24)

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें क्लास के अंदर बेंच पर सांता क्लॉज की ड्रेस में स्टूडेंट बैठे हुए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद यह क्रिसमस के दौरान का वीडियो हो। टीचर क्लास में पतली कमरिया मोरी गाने पर थिरक रही हैं और बच्चे उनका साथ देते हुए मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में बच्चों की मस्ती और टीचर का डांस आपका दिल जीत लेगा।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर अलीशा कैथरीन नाम की यूजर ने अपने पेज पर शेयर किया है। कैप्शन में आफ्टर क्रिसमस सेलिब्रेशन लिखा हुआ है। अब तक इस वीडियो को काफी लोगों ने पसंद किया है। सोशल मीडिया पर इस डांस वाले वीडियो को 16.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 7 लाख 85 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक किया है। कमेंट्स की भी बाढ़ सी है। हर कोई टीचर और स्टूडेंट्स के इस वीडियो की तारीफ कर रहा है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.