Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वीडियो वायरलः सलमान खान ने लहसुन-अदरक का लगाया तड़का, बनाया चूल्हे पर खाना

by यूनिक समय • December 31, 2020
Advertisement
Ad

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 14 को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। लॉकडाउन के दौरान आपने बंग खान के कई वीडियो देखे होंगे. उनको खेती करते, घुड़सवारी करते देखा, लेकिन इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह चूल्हे पर खाना पका रहे हैं। ये वीडियो एक्ट्रेस और सलमान खान की मुंहबोली बहन बीना काक ने शेयर किया है।

https://fb.watch/2Jc9QYH6zL/

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर सलमान खान चूल्हे पर खाना पका रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस बीना काक दबंग खान की खाना बनाने में मदद कर रही हैं. वीडियो में सलमान लहसुन-अदरक का तड़का लगाते दिख रहे हैं। बीना काक सलमान खान को धनिया देती नजर आ रही हैं. उसके बाद वह सलमान खान से पूछती हैं कि ये क्या है, तो सलमान  हंसते हुए कहते हैं कि ये भूसा है।

इस वीडियो को बीना काक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सलमान खान के बर्थडे पर शेयर किया था. वीडियो को अब तक चार मिलियन से ज्यादा बार देखा जा सकता है। सलमान खान के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की अपकमिंग फिल्म अंतिम का हाल ही में एक वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें वह एक सिक्ख कॉप के रूप में नजर आ रहे थे. इसके अलावा सलमान खान जल्द ही फिल्म श्राधेरू योर मोस्ट वॉन्टेड हीरोश् में भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में सलमान खान एक्ट्रेस दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.