Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर होली पर सतर्कता, बाहर से आने वाले लोगों की जांच होगी

by यूनिक समय • March 16, 2021
Advertisement
Ad

ब्यूरो प्रमुख
यूनिक समय, लखनऊ। यूपी में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या फिर बढ़ने से सरकार सजग हो गई है। बताया जा रहा है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की जा रही है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की मानें तो प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। होली पर बाहर से आने वालों की जांच की जाएगी। रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर यात्रियों की रैंडम व प्रारंभिक जांच होगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संक्रमण को लेकर बुधवार को बैठक करेंगे। बताया कि उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिलों में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पूरी तरह सक्रिय कर दिए गए हैं इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि यूपी में अभी लॉकडाउन और नाइट कफ्र्यू पर विचार नहीं किया जा रहा है।

जानकारी दी गई कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी में फिर से माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लिया गया है। एक मरीज मिलने पर भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। इसमें पहले की तरह व्यवस्था रहेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीज मिलने पर उसके ढाई सौ मीटर की दायरे को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। इसमें आने वालों की स्क्रीनिंग के साथ जांच भी होगी। इलाके में मास्क न लगाने वालों का चालान भी किया जाएगा।

अफसरों का कहना है कि कंटेनमेंट जोन में पहले की तरह सख्ती होगी। मथुरा जिले में दो दिन पहले 24 घंटे के अंदर दस कोरोना संक्रमित केस आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.