Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मारपीट, तोड़फोड़, आग लगाई, जान से मारने की धमकी, तगादा करने पर साड़ी कारोबारी के घर हमला

by यूनिक समय • May 15, 2021
Advertisement
Ad

विक्रम सैनी
यूनिक समय, मथुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर पुलिस चौकी के सुखदेव नगर में तगादा करने पर साड़ी के एक कारोबारी को जान बचाना मुश्किल हो गया। हमलावरों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। पथराव किया। कई लोग घायल हो गए। कपड़ों में आग लगा दी। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
जानकारी के अनुसार सुखदेव नगर में जावेद अपने घर से साड़ी का कारोबार करता है।

दूसरे पक्ष पर काफी दिनों के लेन-देन के रुपये चल रहे थे। उसने कई बार तगादा किया। आरोप है कि तगादा करने से गुस्साए व्यक्ति ने जावेद के साथ गाली गलौज कर दी। उधारी के दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे दी। जावेद के विरोध करने पर दूसरे पक्ष के व्यक्ति द्वारा अपने साथियों को बुलाकर उसके घर पर हमला बोल दिया। ं तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। ं घर में रखे सामान को उठा-उठाकर फेंका। कपड़ों में भी आग लगा दी। चीख-पुकार की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक लोग मारपीट कर कर वहां से भाग निकले। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई है। पीड़ित ने नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.