Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सोशल मीडिया पर वायरल: बर्फ की मोटी चादर से ढका बाबा केदारनाथ धाम

by Raju Chaurasia • January 20, 2023

सोशल मीडिया पर वायरल: बर्फ की मोटी चादर से ढका बाबा केदारनाथ धाम

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बाबा केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि केदारनाथ में भारी बर्फबारी से केदारनाथ धाम में कई फीट बर्फ की परत देखने को मिल रहे हैं। मंदिर परिसर के साथ-साथ धाम के चारों ओर गिरती बर्फ का वीडियो भी सामने आया।

एएनआई ने मंदिर परिसर का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाबा केदारनाथ का मंदिर बर्फ से ढका हुआ है। केदारनाथ के अलावा उत्तराखंड के कई हिल स्टेशनों में भारी बर्फबारी हो रही है। इसका कई सैलानी जमकर मजा ले रहे हैं तो कई सड़कें जाम हो जाने से वहीं फंस गए हैं।

बता दें कि उत्तराखंड के अलावा हिमाचल व जम्मू में भी अच्छी खासी बर्फबारी हुई है। इसी वजह से यहां के लोकप्रिय ट्रेवल डेस्टिनेशन गुलमर्ग में स्नोफॉल का आनंद लेने वाले सैलानियों की भीड़ बढ़ गई है। यहां के होटल और रिसॉर्ट लगभग फुल चल रहे हैं, वहीं आने वाले दिनों में कई रास्ते भी बंद हो सकते हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.