Tue, Aug 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वायरल वीडियो : हैदराबाद मेट्रो में लड़की ने किया डांस, मेट्रो अधिकारी बोले- करेंगे कार्रवाई

by यूनिक समय • July 23, 2022
Girl danced in Hyderabad Metro

वायरल वीडियो : हैदराबाद मेट्रो में लड़की ने किया डांस, मेट्रो अधिकारी बोले- करेंगे कार्रवाई

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

हैदराबाद मेट्रो ट्रेन में एक लड़की के नाचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लड़की प्लेटफॉर्म और ट्रेन के अंदर इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए डांस करती नजर आ रही है. तमिल गीत ‘रा रा’ पर थिरकते हुए लड़की का वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो गया है. घटना के संज्ञान में आने के बाद, हैदराबाद मेट्रो के अधिकारियों ने कहा कि वे मेट्रो नियमों के उल्लंघन के लिए लड़की के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. उन्होंने बताया कि ट्रेन या प्लेटफॉर्म पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि लड़की के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है

इस बीच, ट्विटर यूजर्स लड़की की हरकत पर जमकर आलोचना करते दिखे. जबकि कुछ ने उसकी हिम्मत के लिए उसकी प्रशंसा की और कहा कि इससे हैदराबाद को और बढ़ावा देने में मदद मिलेगी. वहीं अन्य लोगों ने उसके डांस को उपद्रव बताया और कार्रवाई की मांग की. एक यूजर ने लिखा, “बेशर्मी की हद.ये लड़कियां सार्वजनिक रूप से ऐसा व्यवहार करती हैं, फिर हम किस समाज में रह रहे हैं. पब्लिक प्लेस मेट्रो में इस बकवास को बंद करो कार्रवाई करो.”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.