Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking News: वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा; प्रेमानंद महाराज के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

by Tarun Bhardwaj • February 17, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। क्रिकेट के मैदान पर अपनी आक्रामकता के लिए मशहूर विराट कोहली और बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों आध्यात्मिकता की नई राह पर हैं। यह दिग्गज कपल एक बार फिर कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचा। आज, 17 फरवरी को विराट और अनुष्का ने प्रसिद्ध संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।

प्रवचनों में डूबे नजर आए विराट-अनुष्का

वृंदावन दौरे के दौरान विराट और अनुष्का का एक बेहद सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। दोनों ने आश्रम में आम संगत के बीच बैठकर महाराज जी के प्रवचनों को बड़े ही ध्यान और श्रद्धा के साथ सुना। आशीर्वाद लेने के बाद कपल ने काफी समय आश्रम की शांति के बीच बिताया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों के चेहरों पर एक अलग ही सुकून और भक्ति का भाव साफ झलक रहा है।

गले में तुलसी माला और सादगी ने खींचा ध्यान

इससे पहले जब विरुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, तभी से उनके इस दौरे की चर्चा शुरू हो गई थी। एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा के गले में पहनी तुलसी की माला ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। फैंस उनके इस धार्मिक बदलाव की खूब सराहना कर रहे हैं कि कैसे इतनी बड़ी ग्लोबल स्टार होने के बावजूद वह अपनी जड़ों और धर्म से जुड़ी हुई हैं।

लंदन से वृंदावन तक का सफर

बता दें कि विराट और अनुष्का इन दिनों अपना ज्यादातर समय लंदन में बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लंदन स्थित घर में एक विशेष पूजा भी रखी थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।

कपल बीच-बीच में भारत आता रहता है, लेकिन वे अपनी निजता (Privacy) का पूरा ध्यान रखते हैं। इस बार भी वृंदावन यात्रा के दौरान उनके बच्चे, वामिका और अकाय, उनके साथ नजर नहीं आए, क्योंकि विराट-अनुष्का उन्हें मीडिया की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं।

प्रेमानंद महाराज से पुराना नाता

यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे हों। इससे पहले भी कई बार वे महाराज जी के सत्संग में शामिल हो चुके हैं। विराट कई मौकों पर स्वीकार कर चुके हैं कि आध्यात्मिकता ने उनके जीवन और खेल के प्रति दृष्टिकोण को काफी बदला है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: CMAT 2026 Final Answer Key Out: NTA ने जारी की अंतिम उत्तर कुंजी; जानें स्कोर कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.