Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने बनाया एक और रिकॉर्ड

by Dharamvir Singh • February 19, 2023
Koli

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने बनाया एक और रिकॉर्ड

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक और कीर्तिमान अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में छू लिया है। विराट कोहली ने टीम की दूसरी पारी के दौरान जब अपने 12वें रन को पूरा किया तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25000 रनों का आंकड़ा छूने वाले 6वें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनए। वहीं कोहली इस मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी बने हैं। विराट कोहली ने इस मुकाम तक पहुंचने के मामले में बेहद कम पारियां खेलने वाले भी बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने जहां अपनी 577वीं पारी में अपने 25000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे तो वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोटिंग ने 588 पारी में इसे पूरा किया था। विराट कोहली ने सिर्फ 549 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.