Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

12GB RAM और 100x सुपर जूम के साथ Vivo T4 Ultra भारत में हुआ लॉन्च

by Arpita Singh • June 11, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। Vivo ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo T4 Ultra पेश किया है, जो कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में बाजार के दिग्गज ब्रांड्स जैसे Samsung, OnePlus और Xiaomi को कड़ी टक्कर देने वाला है। यह स्मार्टफोन 100x सुपर जूम के साथ आता है और इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

स्टोरेज और कीमत

Vivo T4 Ultra को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹37,999
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹39,999
  • 12GB RAM + 512GB स्टोरेज – ₹41,999

फोन को मेटिओर ग्रे और फोनिक्स गोल्ड रंगों में उपलब्ध कराया गया है। खरीदारों को ₹3,000 का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।

सेल और उपलब्धता

इस स्मार्टफोन की पहली सेल 18 जून को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, Vivo के ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

फोन में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर आधारित FuntouchOS 15 पर चलता है। इसमें Google Gemini आधारित AI फीचर्स जैसे Circle to Search और AI Translate का सपोर्ट मिलता है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

  • 50MP मेन कैमरा (OIS सपोर्ट)
  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, जो 100x सुपर जूम प्रदान करता है
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस
  • फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

डिस्प्ले और बैटरी

Vivo T4 Ultra में 6.67 इंच की 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5,500mAh की बैटरी और 90W टर्बो फास्ट चार्जिंग दी गई है।

अन्य फीचर्स

  • डुअल 5G सिम सपोर्ट
  • Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, NFC
  • IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस)
  • OTG सपोर्ट
  • 7.45mm पतला डिजाइन

Vivo T4 Ultra, इस कीमत और फीचर्स के साथ, Realme GT 7 और अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को चुनौती देने के लिए तैयार है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.