Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली चुनाव से पहले अवैध बांग्लादेशियों के बन रहे थे वोटर कार्ड, पुलिस ने किया 11 आरोपी गिरफ्तार

by Tarun Bhardwaj • December 24, 2024
अवैध बांग्लादेशियों

दिल्ली चुनाव से पहले अवैध बांग्लादेशियों के बन रहे थे वोटर कार्ड, पुलिस ने किया 11 आरोपी गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव से पहले पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में आधार ऑपरेटर, टेक एक्सपर्ट और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने वाले शामिल हैं। ये लोग फर्जी वेबसाइट से अवैध घुसपैठियों के वोटर कार्ड सहित सभी दस्तावेज बना रहे थे। पुलिस ने मौके से काफी सामान और दस्तावेज बरामद किए हैं।

डीसीपी ने बताया कि ये लोग अवैध बांग्लादेशी जंगल के रास्ते ट्रेनों से भारत में आते हैं और दिल्ली में यह गिरोह  लोगों के दस्तावेज बनाते थे।पुलिस ने गिरोह के खुलासे के बाद जांच शुरू की है कि क्या और भी लोग इनके साथ जुड़े हुए थे और अब तक कितने और किन लोगों के फर्जी वोटर कार्ड और आधार कार्ड बनाए गए थे।

दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने से पहले अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों एलजी ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया था कि शहर में अवैध बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें वापस बांग्लादेशभेजा जाए, और पुलिस कई इलाकों में अभियान चलाकर ऐसे लोगों को दस्तावेजों की जांच कर रही है, जिनके बांग्लादेशी होने का शक है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.