Thu, Aug 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Vrindavan: बाइक के टायर में सूजा घोंपने वाले सिपाही पर गिरी गाज; वायरल वीडियो के बाद एसएसपी मथुरा ने किया निलंबित

by Tarun Bhardwaj • August 20, 2026
Constable who punctured bike tire faces disciplinary action

Vrindavan: बाइक के टायर में सूजा घोंपने वाले सिपाही पर गिरी गाज; वायरल वीडियो के बाद एसएसपी मथुरा ने किया निलंबित

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। मथुरा-वृंदावन में यातायात व्यवस्था संभालने के नाम पर ट्रैफिक पुलिस की एक कार्रवाई सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी सड़क पर बाइक सवार को रोककर उसके वाहन के टायरों में नुकीले औजार (सूजे) से बार-बार पंचर करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी मथुरा ने आरोपी मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

रमण रेती चौकी के सामने का है वायरल वीडियो

यह पूरी घटना वृंदावन स्थित रमण रेती पुलिस चौकी के ठीक सामने की बताई जा रही है। वीडियो में एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर जाते दिखाई देते हैं। जैसे ही बाइक रमण रेती चौकी के पास पहुंचती है, वहां तैनात पुलिसकर्मी उसे रोक लेता है।

रोकते ही पुलिसकर्मी ने एक नुकीला औजार निकाला और बाइक के अगले व पिछले दोनों टायरों में मारना शुरू कर दिया। इस दौरान बाइक सवार पुलिसकर्मी के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन सिपाही बिना उसकी बात सुने टायरों को पंचर करता रहा।

हेड कांस्टेबल निलंबित

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर खड़े हो रहे सवालों के बीच वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि यह कृत्य वृंदावन थाने में तैनात मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) सुनील कुमार यादव द्वारा किया गया था। मामले की जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई थी, जिसके आधार पर एसएसपी मथुरा ने मुख्य आरक्षी सुनील कुमार यादव को निलंबित कर दिया है और मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर ATS की बड़ी करवाई; 12 एफआईआर दर्ज, 52 गिरफ्तार और 175 संदिग्धों से खुली पोल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बाइक के टायर में सूजा घोंपने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर यूपी पुलिस और ATS की बड़ी करवाई कोलंबो टेस्ट से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में सारांश जैन हो सकते है शामिल चीनी के दामों में रिकॉर्ड उछाल; पहली बार ₹65 किलो तक पहुंची चीनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगी भीषण आग सुरीर यमुना एक्सप्रेसवे पर कार और डीसीएम में भीषण भिड़ंत गॉल टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा प्राथमिक विद्यालयों में टैबलेट से गणित पढ़ाने वाला यूपी का पहला जनपद बना मथुरा