Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Vrindavan: सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’ के नारों से गूंजा आई.ओ.पी. कॉलेज; छात्रों ने रैली निकाल सिखाए यातायात के नियम

by Tarun Bhardwaj • January 13, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। इंस्टीट्यूट ऑफ़ ओरिएंटल फिलासफी (आई.ओ.पी), महाविद्यालय में “रोड सेफ्टी क्लब” के तत्वावधान में ‘सड़क सुरक्षा जन जागरूकता’ रैली निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी हेमेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली निकाली |

आई.ओ.पी. कॉलेज में रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने यातायात के नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया | रैली में ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’, ‘हेलमेट लगाओ, जान बचाओ’, नारे लगाकर स्थानीय निवासियों को जागरूक किया |

प्राचार्य प्रो. पी.के. सारस्वत ने छात्र-छात्राओं ने छात्र-छात्राओं कोनिर्देशित किया कि सड़क पर सावधानी पूर्वक चलना चाहिए | दुपहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए तथा चार पहिया वाहनों में सदैव सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए | सड़क पर सदैव यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए | यातायात चौराहों पर लगे प्रतीक चिह्नों का उपयोग करना चाहिए |

इस अवसर पर प्रो. सरला शर्मा, प्रो. अनंत कुमार यादव, प्रो. योगेन्द्र पाल सिंह सोलंकी, प्रो. संजय कुमार सिंह, प्रो. दीपिका वर्मा, डॉ. के. एल. अग्रवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. विवेक शर्मा, सुनीत शुक्ला, डॉ. अनुज कुमार, श्रीमती मृदुला पाण्डेय, पवित्र गोस्वामी , धर्मेन्द्र कुमार, सुभाष कृष्ण सरकार तथा सौरभ कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित थे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Nothing CMF Headphone Pro भारत में लॉन्च; 100 घंटे की दमदार बैटरी और स्वैपेबल ईयर कुशन के साथ मचाएगा धूम

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.