Thu, Sep 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर होगा महाभिषेक; मंगला आरती में ठाकुरजी पहनेंगे 12 लाख की खास पोशाक

by Tarun Bhardwaj • September 3, 2026
Thakurji to wear a special outfit at Banke Bihari Temple on Janmashtami

Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर होगा महाभिषेक; मंगला आरती में ठाकुरजी पहनेंगे 12 लाख की खास पोशाक

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दिव्य और भव्य उत्सव मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जन्माष्टमी की मध्यरात्रि ठीक 12 बजे गर्भगृह में ठाकुर बांकेबिहारी जी का सवा मन दूध, दही, शहद और पंचगव्य से अलौकिक महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद साल में केवल एक बार होने वाली वर्ष की सबसे खास मंगला आरती में ठाकुरजी दिल्ली के नामचीन डिजाइनर द्वारा तैयार की गई 12 लाख रुपये की विशेष पोशाक धारण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।

जरी और मोतियों से जड़ी होगी 12 लाख की विशेष पोशाक

मंदिर के सर्वाधिकारी गौरव गोस्वामी ने बताया कि मंगला आरती के शुभ अवसर पर बांकेबिहारी जी पीले रंग की विशेष पोशाक धारण करेंगे। इस अलौकिक पोशाक को दिल्ली के बड़े डिजाइनर से तैयार कराया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। इस पोशाक की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें कारीगरों ने हाथों से बारीक जरदोजी की कारीगरी के साथ-साथ कीमती मोतियों की नक्काशी और जड़ाई का काम किया है।

चांदी की नई आरती और विशेष कलश से होगी मंगला आरती

साल में केवल जन्माष्टमी के अवसर पर होने वाली मंगला आरती को लेकर सेवायतों ने विशेष तैयारियां की हैं। इस बार मंगला आरती के लिए धातु का एक विशेष कलश तैयार कराया गया है। इसके साथ ही ठाकुरजी की आरती उतारने के लिए शुद्ध चांदी की एक नई आरती भी बनवाई गई है, जिससे मध्यरात्रि महाभिषेक के पश्चात प्रभु की महाआरती उतारी जाएगी।

आगरा से तैयार होकर आएगा 56 भोग

मंगला आरती के अवसर पर बांकेबिहारी जी को 56 प्रकार के दिव्य व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। यह विशेष भोग आगरा के प्रसिद्ध रसायन ग्रुप द्वारा तैयार किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार के पारंपरिक मिंगी पाक और मिठाइयां शामिल होंगी। इसके साथ ही, जन्माष्टमी के अगले दिन 5 सितंबर की सुबह मंदिर परिसर में पारंपरिक नंदोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नंदोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं पर खिलौने और टॉफियां लुटाई जाएंगी, जिसके लिए विशेष रूप से राजस्थान के जोधपुर से सुंदर खिलौने मंगवाए गए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: यूट्यूबर और एजुकेटर नितिश राजपूत की ‘बिग बॉस 20’ में हो सकती है ग्रैंड वाइल्ड कार्ड एंट्री

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर ठाकुरजी पहनेंगे 12 लाख की खास पोशाक यूट्यूबर और एजुकेटर नितिश राजपूत की ‘बिग बॉस 20’ में हो सकती है ग्रैंड वाइल्ड कार्ड एंट्री बरसाना में तेज प्रताप यादव ने की गौ-सेवा पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम ‘पर्मानेंटली शिफ्टेड’ दर्ज होने पर भड़के बीजेपी सांसद राघव चड्ढा वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्धमान प्राइवेट एयरलाइन FLY91 में बने कॉमर्शियल पायलट भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी कृष्णनगरी जन्माष्टमी पर काशी विश्वनाथ धाम से कान्हा के लिए भेजे जा रहे हैं खास उपहार UP में आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाज और 50 लाख तक का दुर्घटना बीमा