Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Vrindavan News: क्रिसमस की छुट्टी पर उमड़ी भारी भीड़, बांके बिहारी के दर्शन को मीलों लंबी लाइनें

by Tarun Bhardwaj • December 25, 2025
क्रिसमस की छुट्टी पर उमड़ी भारी भीड़

Vrindavan News: क्रिसमस की छुट्टी पर उमड़ी भारी भीड़, बांके बिहारी के दर्शन को मीलों लंबी लाइनें

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। आज क्रिसमस की छुट्टी हुई तो मंदिरों की नगरी में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन को भक्त लालायित नजर आए। मंदिर के गेट से लेकर विद्यापीठ चौराहे तक भक्त ही भक्त नजर आ रहे हैं।

नव वर्ष 2026 पर होने वाली छुट्टियों में उमड़ने वाली भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलिंग लगाई गई है। बाजार में लगी रेलिंग से श्रद्धालु बांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। राधे-राधे और बांके बिहारी जी की जय जय करते हुए भक्तों को एक ही अभिलाषा है कि उनको भगवान की एक झलक मिल जाए।

क्रिसमस की छुट्टी पर भारी भीड़ के बीच कुछ ऐसे भी लोग थे जो अपनी मनमानी करते दिखाई दे रहे थे। ऐसे लोगों को जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने रोका तो वह उल्टा उनका ही वीडियो बनाकर दबाव में लेने की कोशिश करते रहे। जिस रास्ते से केवल प्रवेश था वहां से यह लोग निकलने के लिए कह रहे थे। इसका जब पुलिस कर्मियों ने विरोध किया तो वीडियो बनाने लगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Mathura News: आबकारी व पुलिस की संयुकत कार्रवाई; एक्सप्रेस वे पर चेकिंग के दौरान बरामद हुई 600 बोतल शराब

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.