Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Vrindavan News: सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त का कड़ा रुख; वार्डों के औचक निरीक्षण में मिली खामियां

by Tarun Bhardwaj • February 2, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने आज वृंदावन जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन करना, सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, नालियों की नियमित सफाई तथा डलाव घरों (कूड़ा स्थलों) की समयबद्ध सफाई व्यवस्था की समीक्षा करना था।

निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने वृंदावन जोन के वार्ड संख्या 70 बिहारीपुरा, वार्ड संख्या 62 मथुरा दरवाजा, वार्ड संख्या 9 गांधीनगर एवं वार्ड संख्या 50 पत्थरपुरा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर निर्धारित समय पर सफाई कार्य न पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि किसी भी वार्ड में गंदगी पाई जाती है अथवा समय पर कूड़ा उठान एवं सफाई कार्य नहीं होता है, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक , सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक , जोनल सेनेटरी अधिकारी महेशचंद्र, सफाई निरीक्षक राकेश राजपूत उपस्थित थे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Oppo K14x 5G: 6500mAh की एडवांस बैटरी के साथ 10 फरवरी को लॉन्च होगा Oppo K14x; जानें कीमत और फीचर्स

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.