Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

घास पर नंगे पैर टहलना बेहद लाभकारी, फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान

by यूनिक समय • June 22, 2023
Advertisement
Ad

बचपन से ही घर वाले सुबह-सुबह बच्चों को पार्क में वॉक पर ले जाने की आदत डलवाने लगते हैं। पुराने समय में आपने भी अपने घर में कई बार सुना होगा कि हरी घास पर सुबह नंगे पांव चलना चाहिए लेकिन आज के समय में लोग अपने काम में इतना बिजी हो चुके हैं कि खुद के लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको नंगे पांव घास में चलने के फायदे बताने वाले हैं जिन्हें जानने के बाद आप आज से ही घास पर चलना शुरू कर देंगे। 15 से 20 मिनट भी अगर आप हर दिन घास पर नंगे पैर चल लेते हैं तो इससे कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं।

रोजाना सुबह के समय नंगे पैर घास पर चलने से आंखों की रोशनी तेज होती हैं। नंगे पैर घास पर चलने से बॉडी का प्रेशर पैरों के अंगूठों पर पड़ता है जो आंखों के लिए फायदेमंद है।

अगर आप किसी भी तरह की एलर्जी के शिकार हैं तो आपको घास पर चलने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

डिप्रेशन के शिकार लोगों को घास पर रोजाना कम से कम 20 से 30 मिनट चलना चाहिए। इससे उन्हें आराम मिलेगा।

डायबिटीज के मरीजों को भी सुबह के समय घास पर चलने से डायबिटीज कंट्रोल करने में फायदा मिलता है।

घास में सुबह के समय चलने से आप रिलेक्स फील करेंगे और तनाव नहीं होगा।

सुबह घास पर आपको कम से कम 15 मिनट चलना चाहिए। अगर आपके पास समय है तो आप 30 मिनट तक चल सकते हैं, इससे सेहत पर अच्छा असर पड़ेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, नंगे पांव घास पर चलने से शरीर में खून का संचार अच्छा होता है जिससे नींद में भी सुधार होता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.