Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सुमन के फार्मूला से धोएं हाथ, कोविड से रहेंगे सुरक्षित

by यूनिक समय • April 30, 2021
Advertisement
Ad

विक्रम सैनी
यूनिक समय, मथुरा। सुमन के फार्मूला कोविड से बचाने में हिट हो गया है । इसके अलावा कोविड की गाइड लाइन का पालन करने की सलाह भी डाक्टर दे रहे हैं। अगर हाथों की स्वच्छता ठीक तरीके से न की जाए तो कोविड की जद में आने का खतरा बना रहता है।

एक नियम सभी को याद रखना चाहिए कि इस समय अगर कोई भी चीज छुएं तो हाथों को तुरंत साफ कर लें। हाथों को साबुन पानी से धुलें और अगर साबुन पानी मौजूद नहीं है तो 70 फीसदी एल्कोहल युक्त सेनेटाइजर से साफ कर लें।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर पारूल शर्मा का मानना है कि असुरक्षित स्पर्श से कोविड प्रसार का खतरा रहता है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। अगर कोविड वायरस किसी व्यक्ति, वस्तु या सतह पर मौजूद है, तो उसे स्पर्श करने से वायरस छूने वाले के हाथों में भी आ जाता है। ऐसे में वायरस से बीमार होने से बचने के दो उपाय हैं।

सबसे पहला, महत्वपूर्ण व अनिवार्य उपाय यह है कि हाथों को सेनेटाइज कर लें या फिर साबुन-पानी से 60 सेकेंड तक धुलें। दूसरा उपाय यह है कि किसी भी सूरत में हाथों से आंख, नाक और मुंह को न छुएं।

पारूल शर्मा के अनुसार हाथों की सिर्फ एक बार स्वच्छता से कार्य नहीं चलेगा। जितनी बार कोई चीज छुएंगे उतनी बार सफाई आवश्यक है। अगर बाजार से आई कोई चीज छू रहे हैं, अपना मॉस्क उतार रहे हैं, अपने कपड़े उतार रहे हैं, अपने ही शरीर का कोई भाग छू रहे हैं या कोई भी चीज छू रहे हैं तो हाथों की स्वच्छता अवश्य करें। यह नियम मॉस्क के इस्तेमाल और दो गज दूरी के नियम के साथ आवश्यक तौर पर पालन किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि सभी लोगों को घर से बाहर निकलते समय पॉकेट हेंड सेनेटाइजर अवश्य लेकर चलना चाहिए। उनका कहना है कि हाथों की स्वच्छता के और भी फायदे है, जैसे गैस की बीमारी और 21 प्रतिशत सांसों से संबंधित बीमारियों से बचा जा सकता है। वही साबुन और पानी से हाथ धुलना डायरिया से जुड़ी बीमारियों को 50 प्रतिशत तक कम कर सकता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.