Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

by Raju Chaurasia • July 22, 2023
मौसम अलर्ट

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

भारत मौसम विज्ञान विभाग और प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार आजकल में पंजाब, हरियाणा के अलावा दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश संभव है।

जम्मू कश्मीर, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेशके कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

22 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, उत्तरी हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 25 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में, 22 और 24 को पश्चिमी राजस्थान में; 24 और 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान में 22 जुलाई को भारी बारिश के आसार हैं।

अगले 4 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

हल्की/मध्यम काफी व्यापक से व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आजकल के दौरान मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। 22 जुलाई को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

अगले 4 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 23 को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और 25 जुलाई को तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.