Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मौसम अलर्ट: यूपी में​ इन शहरों में तूफानी हवाओं के संग बारिश की चेतावनी

by manish • October 17, 2023
Advertisement
Ad

लखनऊ। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ा है। यहां ठंडी हवाएं चल रही हैं। बर्फीली हवाओं के चलते यूपी के मैदानी इलाकों का टेम्परेचर पांच डिग्री तक गिर गया है। आगरा में बर्फबारी तक हुई। मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर को भी यूपी कुछ इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग ने यूपी के 12 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलो में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर को मैनपुरी, इटावा, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर, कासगंज, उन्नाव, औरैया, कन्नोज, हरदोई, फर्रुखाबाद में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने और बिजली कड़कने-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि संभव है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी कोंकण और गोवा और रायलसीमा में हल्की बारिश संभव है।मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पंजाब, उत्तर पश्चिम राजस्थान, जम्मू संभाग और कश्मीर में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान में छिटपुट ओलावृष्टि हुई।लद्दाख, हरियाणा, राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.