Tue, Jul 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मौसम: बर्फीली हवाओं के चलते रात में जारी रहेगी भयंकर ठंड!

by यूनिक समय • January 11, 2021

मौसम: बर्फीली हवाओं के चलते रात में जारी रहेगी भयंकर ठंड!

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठण्ड का अजीबोगरीब रूप देखने को मिल रहा है। मौसम का मिजाज कुछ ऐसा हो गया है जैसे रेगिस्तानों में होता है। दिन में गर्मी और रात में शीतलहर। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में हालात ऐसे ही हैं। दिन में तो तेज धूप निकल जा रही है लेकिन, शाम ढ़लते ही ठण्ड शुरु हो जा रही है। अंदाजा लगाइये कि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी उपर दर्ज हो रहा है, लेकिन बीती रात प्रदेश में 5 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर गया। प्रदेश की सबसे ठण्डी रात इटावा की रही। यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर आ गया है।

बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है
वहीं, उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड इतनी बढ़ जा रही है, इनकी रफ्तार 17 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात से ही तापमान में इतनी गिरावट शुरु हुई है। इन सभी शहरों में दिन में ठिक-ठाक गर्माहट रही है। इनके अलावा प्रदेश के लगभग सभी शहरों में रात का तापमान धड़ाम हो जा रही है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि इसकी वजह हैं उत्तर पश्चिमी हवायें। इनकी रफ्तार भी ठिक ठाक है और पर्वतीय इलाकों की ठण्डी हवाओं को ये प्रदेश में लेकर आ रही हैं। दिन में तो धूप की वजह से तापमान में गिरावट नहीं आ रही है लेकिन, शाम ढ़लते ही हवाओं के कारण ठण्ड बढ़ जा रही है। फिलहाल इस पूरे हफ्ते ये सिलसिला जारी रह सकता है। बादलों और बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.