Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, अगले 3 दिन तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

by Arpita Singh • April 10, 2025
यूपी में बारिश का अलर्ट

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, अगले 3 दिन तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में गर्मी और लू के बीच मौसम ने करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज से प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। यह बदलाव आज यानी गुरुवार से शुरू होकर आगामी दो से तीन दिनों तक जारी रह सकता है। इसके चलते तापमान में मामूली गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। अनुमान है कि हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम इसी तरह बना रहेगा, जहां कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज झोंकों के साथ बारिश हो सकती है।

बारिश की यह स्थिति शुक्रवार और शनिवार तक बनी रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है, हालांकि न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

किन जिलों में होगा असर?

बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गाज़ीपुर, सोनभद्र जैसे कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज सहित पूर्वी यूपी के जिलों में भी मेघ गर्जन और बारिश के आसार हैं।

बीते 24 घंटों में झांसी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, आगरा में तापमान 42, प्रयागराज में 40.2 और लखनऊ में 38 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन यह अस्थायी होगी। 13 अप्रैल के बाद फिर से गर्म और शुष्क मौसम लौट सकता है। मौसम विभाग की सलाह है कि लोग मौसम की जानकारी पर नजर रखें और आवश्यक सतर्कता बरतें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.