Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली—एनसीआर का मौसम का मिजाज बदला, दिन में छाए काले बादल

by manish • September 23, 2023
Advertisement
Ad

नई दिल्ली।  दिल्ली-एनसीआर में आज दोपहर आचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पहले तेज हवा और उसके बाद काले बादलों ने ऐसा डेरा डाला की दिन में ही कई इलाकों में अंधेरा छा गया। इस दौरान विजिबिलिटी काफी कम हो गई है और फिर तेज बारिश शुरू हो गई।

आपको बात दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव का पूर्वानुमान जताया था।
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसआर समेत देश के कई हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक काफी मानसून एक्टिव रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की भी आशंका है।

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में काले बादलों का डेरा है और बारिश हो रही है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी और चिपचिपी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मानें तो दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में अगले दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.