Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Weather Update: दिल्ली में बढ़ी ठंड, घने कोहरे के कारण लेट चलेगी ट्रेन

by Arpita Singh • January 11, 2025
घने कोहरे

Weather Update: दिल्ली में बढ़ी ठंड, घने कोहरे के कारण लेट चलेगी ट्रेन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली में घने कोहरे के चलते मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड भी बढ़ेगी। शनिवार सुबह कोहरा रहने की संभावना है। कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा भी हो सकता है। शाम और रात के समय भी यही स्थिति रहेगी।

दिल्ली में मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को दिल्ली का AQI 397 दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 414 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को बहुत खराब श्रेणी के अंतर्गत रखा जाता है।

दिल्ली में घने कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात भी व्यापक स्तर पर प्रभावित हो रहे है। दिल्ली में कोहरे के कारण 33 से भी अधिक ट्रेनें देरी से चल रही है जबकि 100 से भी अधिक ट्रेनें विलंब से दिल्ली पहुंचीं। एयरपोर्ट में भी दृश्यता का स्तर शून्य हो गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.