Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Weather Update: जानिये आज 1 जनवरी 2025 पर देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

by Tarun Bhardwaj • January 1, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। आज 1 जनवरी 2025 पर राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है वहीं उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, यूपी समेत कई राज्यों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। ज्यादातर जगहों पर पिछले हफ्तेभर से शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। जानिए आज 1 जनवरी 2025 पर कहां कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं तापमान भी काफी कम है और लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। आईएमडी का कहना है कि राजधानी के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार दोपहर के समय हवा की रफ्तार बढ़कर 14 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाने का अनुमान है तथा शाम तक यह धीरे-धीरे घटकर 8 किलोमीटर प्रति घंटा से कम हो जाएगी। वहीं आज अधिकतम तापमान 17 और तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कश्मीर घाटी में ठंड लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कश्मीर में ‘स्कीइंग’ के लिए मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने नए साल के पहले दिन हल्की बर्फबारी और बाद में मध्यम बर्फबारी का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा, ‘एक और दो जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के यहां से गुजरने के कारण कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। तीन से छह जनवरी तक इसके प्रभाव के कारण मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है, जबकि चार से छह जनवरी को विभिन्न स्थानों में भारी बर्फबारी के आसार हैं।’

उत्तर प्रदेश के कम से कम 50 जिलों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी यूपी में कड़ाके की ठंड जारी रहने की आशंका है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक, आसमान में बादल छाए रहने और दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से दिन व रात के तापमान में काफी कमी आई।

हरियाणा और पंजाब में ज्यादातर इलाकों में शीतलहर जारी है। दोनों राज्यों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी शीतलहर की संभावना जताई है। सुबह से ही हरियाणा के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है।

झारखंड में अगले दो दिनों के भीतर तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में नए साल के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं और इस बीच कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.