Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Weather Update: दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में पड़ेगी भयंकर ठंड

by Arpita Singh • January 10, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली में इन दिनों भयंकर ठंड पड़ रही है। शीतलहर के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गुरुवार, 9 जनवरी को सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शुक्रवार, 10 जनवरी को ये तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है।

वहीं यूपी में भयंकर ठंड और कोहरे ने सामान्य जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में भी ठंड का तेज असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम साफ होने की संभावना बताई जा रही है। 11 जनवरी को बारिश और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

बिहार में शीतलहर ने ठंड को और ज्यादा बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। बिहार में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, कोहरे और शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा।

कश्मीर में भी ठंड का प्रकोप जारी है। अधिकतर जगहों पर तापमान कई डिग्री नीचे जा चुका है। गुलमर्ग और पहलगाम जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में घाटी में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

राजस्थान में ठंड के प्रकोप में थोड़ी कमी दर्ज की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना ने फिर से इस चिंता को और बढ़ा दिया है। राजस्थान के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जनवरी को जयपुर, चूरू और झुंझुनू जैसे इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

वहीं पंजाब और हरियाणा में ठंड दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में भी तापमान सामान्य से काफी नीचे है। हरियाणा के सोनीपत और करनाल में पारा 3 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी शीतलहर और कोहरे के चलते पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके आलावा मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना भी बताई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.