Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बांके बिहारी व स्वामी हरिदास की शोभायात्रा का स्वागत

by यूनिक समय • March 17, 2021
Advertisement
Ad

वृन्दावन (मथुरा)। श्री निधिवनराज के बैनर तले नगर में निकाली गई शोभायात्रा स्वागत किया। भक्तो ने ठाकुर बांकेबिहारी व स्वामी हरिदास के रथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। ठाकुर राधास्नेह बिहारी मंदिर से नगर भ्रमण के लिये शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में सबसे आगे वैष्णव अखाड़ो के पारम्परिक निशान लिये साधु चल रहे थे।

इसी क्रम में विघ्नविनाशक गणेश जी, मारुतिनंदन हनुमान जी, श्री राधाकृष्ण जी के पुष्पो से सुसज्जित डोले में विराजमान थे। नागा साधु पटेबाजी का आकर्षण प्रदर्शन करते चल रहे थे। नासिक के ढोल के साथ शहनाई की मधुर ध्वनि पर नृत्य कर वातावरण को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान कर रहे थे। रजतनिर्मित डोले में विराजित रथ में ठाकुर बांके बिहारी जी व स्वामी हरिदास जी के चित्रपट की भक्तो ने जगह जगह आरती उतारी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.