यूनिक समय, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार थमने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ 24 परगना के बैरकपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। 'विजय संकल्प रैली' में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री ने आत्मविश्वास के साथ दावा किया कि बंगाल में परिवर्तन की लहर चल चुकी है और 4 मई को चुनावी नतीजों के बाद वे भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फिर से बंगाल आएंगे। "बंगाल के प्रति मेरा लगाव भक्ति जैसा" प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जनता से जुड़ते हुए भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय उन्होंने 11 दिनों का अनुष्ठान किया था, इस चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें वैसी ही आध्यात्मिक अनुभूति हो रही है। मोदी ने कहा कि घर छोड़ने के बाद से जनता ही उनका परिवार है और बैरकपुर का जन-उत्साह उनके संकल्प को और मजबूत करता है। अंविकसित भारत के तीन स्तंभ पीएम मोदी ने भारत की प्राचीन समृद्धि का उल्लेख करते हुए एक बड़ा विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि अतीत में भारत के सामर्थ्य के तीन मुख्य स्तंभ थे— अंग (बिहार), बंग (बंगाल) और कलिंग (ओडिशा)। पीएम ने जोर देकर कहा कि जब तक भारत का पूर्वी हिस्सा (पूर्वोदय) समृद्ध नहीं होगा, तब तक भारत का भाग्योदय अधूरा है। 21वीं सदी में बंगाल का नव-निर्माण ही 'वंदे मातरम' के मंत्र का असली सम्मान होगा। TMC पर तीखा हमला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि बंगाल में टीएमसी के शासन में रोजगार देने वाली जूट और अन्य मिलें बंद हो रही हैं, जबकि कच्चे बम बनाने वाली फैक्ट्रियां फल-फूल रही हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में विकास का कोई रोडमैप नहीं है, यहाँ केवल 'सिंडिकेट' की दुकानों का विस्तार हो रहा है। जनता को इस 'महा-जंगलराज' से मुक्ति दिलाकर भाजपा 'जनता जनार्दन' का राज स्थापित करेगी। अंतिम चुनावी रैली का संदेश दूसरे चरण के लिए अपनी आखिरी रैली बताते हुए पीएम ने कहा कि बैरकपुर की धरती ने गुलामी से मुक्ति का मार्ग दिखाया था और अब यही धरती टीएमसी के कुशासन से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल को सुरक्षित करना और यहाँ की चुनौतियों का समाधान करना उनके भाग्य और दायित्व दोनों में शामिल है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: NEET UG Admit Card 2026: एनटीए ने जारी किए 22 लाख छात्रों के हॉल टिकट; जानें neet.nta.nic.in से कैसे करे [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]