Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

WhatsApp में आए 4 नए स्टेटस फीचर, यूज़र्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

by Arpita Singh • May 30, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने करोड़ों यूज़र्स के लिए एक बार फिर नया अनुभव लेकर आया है। अगर आप भी WhatsApp Status का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपका अनुभव पूरी तरह से बदलने वाला है। WhatsApp ने स्टेटस फीचर को और अधिक इंटरैक्टिव और क्रिएटिव बनाने के लिए 4 नए शानदार फीचर पेश किए हैं। ये अपडेट आने वाले समय में सभी यूज़र्स को मिलने लगेंगे।

WhatsApp Status के नए 4 फीचर्स क्या हैं?

लेआउट फीचर (Layout Feature)

अब यूज़र्स अपने 6 फोटो को एक कोलाज के रूप में स्टेटस में जोड़ सकते हैं। इसके लिए WhatsApp एक नया लेआउट विकल्प दे रहा है जिसमें आप फोटो को एडिट भी कर सकेंगे।

म्यूजिक स्टिकर (Music Sticker)

स्टेटस में अब आप अपने पसंदीदा गानों को शामिल कर सकते हैं और उन्हें म्यूजिक स्टिकर के रूप में जोड़ सकते हैं। इससे स्टेटस में आपकी भावनाओं की बेहतर अभिव्यक्ति होगी।

फोटो टू स्टिकर कन्वर्ज़न (Photo to Sticker)

WhatsApp अब फोटो को स्टीकर में बदलने की सुविधा भी दे रहा है। यूज़र किसी भी इमेज को स्टीकर बनाकर स्टेटस में लगा सकते हैं और उसे कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं।

Add Yours Stickers फीचर

इस नए फीचर के तहत यूज़र किसी फोटो को चुनकर अपने दोस्तों को “Add Yours” स्टिकर के जरिए बातचीत में इनवाइट कर सकते हैं। दोस्त जब इस पर प्रतिक्रिया देंगे, तो वे इसे अपने स्टेटस में भी साझा कर सकेंगे।

Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp ने इन फीचर्स के ज़रिए यूज़र्स को स्टेटस अपडेट्स में और ज्यादा कस्टमाइजेशन और एक्सप्रेशन की सुविधा देने का प्रयास किया है। इन नए टूल्स से अब यूज़र अपनी क्रिएटिविटी को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर ढंग से दिखा पाएंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.