यूनिक समय ,नई दिल्ली। यदि आप भी व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं और आपके पास कोई पुराना है तो आपके लिए बुरी खबर है। Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने iOS 15.1 से पुराने संस्करणों के लिए सपोर्ट खत्म करने का फैसला लिया है। इसका मतलब है कि iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus पर अगले साल से WhatsApp काम नहीं करेगा। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, 5 मई 2025 से WhatsApp iOS 15.1 से पुराने वर्जन को सपोर्ट नहीं करेगा। यह बदलाव न केवल स्टैंडर्ड WhatsApp एप पर लागू होगा, बल्कि WhatsApp Business पर भी लागू होगा, क्योंकि दोनों एप्स एक ही कोड और सिस्टम आवश्यकताओं को साझा करते हैं। पुराने iOS वर्जन का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने डिवाइस को अपडेट करें या किसी नए iPhone पर स्विच करें ताकि एप का उपयोग जारी रख सकें। यह बदलाव मुख्य रूप से iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करेगा, क्योंकि इन डिवाइस मॉडल्स के लिए उपलब्ध अंतिम iOS अपडेट iOS 12.5.7 है। इन डिवाइसों को 10 साल से भी अधिक समय पहले लॉन्च किया गया था, इसलिए इन पर अभी भी व्हाट्सएप का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या शायद बहुत कम होगी। उन फोन की लिस्ट जिनमें नए साल से काम नहीं करेगा व्हाट्सएप Apple iPhone 5 Apple iPhone 6 Apple iPhone 6S Apple iPhone 6S Plus Apple iPhone SE Huawei Ascend G525 Huawei Ascend P6 S Huawei C199 Huawei GX1s Huawei Y625 Lenovo 46600 Lenovo A820 Lenovo A858T Lenovo P70 Lenovo S890 LG Optimus 4X HD LG Optimus G LG Optimus G Pro LG Optimus L7 Motorola Moto G Motorola Moto X Samsung Galaxy Ace Plus Samsung Galaxy Core Samsung Galaxy Express 2 Samsung Galaxy Grand Samsung Galaxy Note 3 Samsung Galaxy S3 Mini Samsung Galaxy S4 Active Samsung Galaxy S4 Mini Samsung Galaxy S4 Zoom Sony Xperia E3 Sony Xperia M Sony Xperia Z1