Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

WhatsApp यूजर्स सावधान! Meta ने जारी की ‘हाई-अलर्ट’ वॉर्निंग; फर्जी ऐप डाउनलोड किया तो खाली हो जाएगा बैंक खाता

by Tarun Bhardwaj • April 2, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta ने करोड़ों यूजर्स के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है। कंपनी ने खुलासा किया है कि ‘सोशल इंजीनियरिंग’ के जरिए हैकर्स लोगों को फर्जी वॉट्सऐप डाउनलोड करने के जाल में फंसा रहे हैं। हाल ही में इस फर्जीवाड़े के जरिए 200 से ज्यादा एंड्रॉयड और iPhone यूजर्स को निशाना बनाया जा चुका है, जिसका सीधा संबंध इटली की एक संदिग्ध कंपनी ‘Asigint’ से बताया जा रहा है।

कैसे काम करता है यह ‘खतरनाक’ फर्जी वॉट्सऐप?

मेटा की रिपोर्ट के अनुसार, साइबर अपराधी आधिकारिक ऐप जैसा दिखने वाला एक खतरनाक क्लोन ऐप तैयार करते हैं, जिसे इंस्टॉल करते ही यूजर की निजी बातचीत और मीडिया फाइल्स का एक्सेस सीधे हैकर्स के पास चला जाता है। एक बार इस फर्जी ऐप के फोन में सक्रिय होने पर अपराधी न केवल डिवाइस को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं, बल्कि मोबाइल बैंकिंग ऐप्स और ओटीपी (OTP) तक पहुंच बनाकर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दे सकते हैं, जिससे यूजर्स के डेटा और बैंक खाते दोनों पर गंभीर खतरा पैदा हो जाता है।

Meta का नया ‘स्कैम प्रोटेक्शन टूल’ हुआ रोल आउट

सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए मेटा ने एक नया ‘फ्रॉड प्रोटेक्शन टूल’ पेश किया है। यह टूल एक स्मार्ट वॉर्निंग सिस्टम की तरह काम करता है। जैसे ही आपके वॉट्सऐप अकाउंट को किसी नए या अनजान डिवाइस में लॉग-इन करने की कोशिश की जाएगी, यह सिस्टम तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा और यूजर को अलर्ट भेज देगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि आधिकारिक वॉट्सऐप का ओरिजिनल वर्जन पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें कोई तकनीकी खामी नहीं है।

सुरक्षित रहने के लिए इन 4 बातों का रखें ध्यान

वॉट्सऐप पर सुरक्षित रहने के लिए मेटा ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे हमेशा Google Play Store या Apple App Store जैसे आधिकारिक स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें और किसी भी अज्ञात लिंक या थर्ड-पार्टी ‘एपीके’ फाइल से दूरी बनाए रखें। इसके साथ ही, एंड्रॉयड यूजर्स को अपने फोन में ‘Play Protect’ फीचर को हमेशा इनेबल रखना चाहिए, जबकि EU क्षेत्र के आईफोन यूजर्स को थर्ड-पार्टी मार्केटप्लेस का उपयोग करते समय स्टोर की प्रामाणिकता की विशेष जांच करनी चाहिए; अंततः, सुरक्षा की पहली कड़ी उपयोगकर्ता की जागरूकता ही है, इसलिए किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसकी रेटिंग और डेवलपर के नाम की पुष्टि करना अनिवार्य है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Assam Elections 2026: राहुल गांधी ने जारी किया कांग्रेस का ’11 सूत्रीय संकल्प’; विपक्ष पर साधा निशाना

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत