Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

व्हाट्सएप यूजर अब घर बैठे ढूंढ पाएंगे नजदीकी Restaurant और Grocery Store!

by Raju Chaurasia • December 27, 2021
Advertisement
Ad

टेक न्यूज। व्हाट्सएप यूजर के लिए अच्छी खबर है। व्हाट्सएप अपने प्लेटफार्म में कई नए फीचर जोड़ने की योजना रहा है। अब नई खबर यह है कि व्हाट्सएप एक नया फीचर पर काम रहा है। जो अपने यूजर को उनके स्थान के पास व्यसायों की खोज करने में मदद करेगा।
यूजर न केवल किराना स्टोर बल्कि अन्य व्यवसायों जैसे आस-पास के रेस्तरां और कपड़ों की दुकानों को भी सर्च कर पाएंगे। हम पहले से ही जानते हैं कि मैसेजिंग ऐप एक नई सुविधा पर काम कर रहा है जो अपने यूजर्स को चैट में साझा किए जा रहे मीडिया को स्टेटस अपडेट के रूप में साझा करेगा। यह एक ऐसे फीचर पर भी काम कर रहा है जो यूजर्स को उस कॉन्टैक्ट को बदलने में सक्षम बनाएगा जिसके साथ मीडिया फाइल शेयर की जा रही है।

कैसे काम करेगा ये नया फीचर्स
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp एक ऐसी फीचर विकसित कर रहा है जो यूजर को नए इंटरफ़ेस का उपयोग करके आस-पास के व्यवसायों को आसानी से फ़िल्टर करके खोजने देगा। ब्लॉग साइट द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि वह अपने ऐप में ‘Business Nearby Me’ नामक एक नया फ़ीचर्स जोड़ रहा है जो तब दिखाई देगा जब यूजर ऐप की खोज सुविधा का उपयोग करेंगे। बिजनेस नियरबी सेक्शन के भीतर यूजर कई अलग- अलग ऑप्शन देखने को मिलेंगे। ब्लॉग साइट का कहना है कि व्हाट्सएप ने कुछ एंड्रॉइड यूजर्स के लिए यह फीचर पहले ही शुरू कर दिया है। लेकिन कंपनी अपने आईओएस ऐप के लिए भी इसी तरह की फीचर विकसित करने पर काम कर रही है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.