Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सीओ साहब का बाल काटने टाइम पर नहीं पहुंचा नाई तो सिपाहियों ने हवालात में डाला

by Raju Chaurasia • May 29, 2024
Advertisement
Ad

बदायूं जिले के बिसौली में तैनात सीओ सुनील कुमार पर एक नाई ने गंभीर आरोप लगाया है। नाई ने आरोप लगाया है कि जब वह सीओ साहब के बुलावे पर समय से नहीं पहुंच पाया और उनका बाल नहीं काट पाया तो सीओ के आदेश पर बिसौली कोतवाली के सिपहियों नें उसे पकड़कर हवालात में डाल दिया। वहीं, नाई के आरोपों को पुलिस ने निराधार बताया है। पुलिस ने कहा कि नाई पर आरोप है कि उसने एक शख्स का बाल काटने से मना कर दिया जिसके बाद उस पर कार्यवाई हुई है। मीडिया में प्रकरण आने पर अधिकारी जबाब देने से बच रहे हैं। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा विषय बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिसौली नगर पालिका के निकट नाई दलबीर का हेयर कटिंग का सैलून है। नाई का आरोप है कि कल सुबह सैलून पर ग्राहक अधिक थे। इस दौरान सीओ सुनील कुमार बिसौली का फरमान पहुंचा कि साहब की कटिंग और शेविंग उनके आवास पर होनी है। नाई अपनी दुकान पर ग्राहकों के काम कर रहा था। काम खत्म होने पर सीओ सुनील कुमार के आवास पर पहुंचा। उनके आवास पर पहुंचने में नाई को कुछ देरी हो गयी।

इसी बात से नाराज सीओ सुनील कुमार का पारा चढ़ गया और उन्होंने हुक्म जारी कर दिया कि नाई विनोद को हिरासत में ले लिया जाए। साहब के आदेश का पालन करना पुलिस की मजबूरी कहे या फिर कुछ और उन्होंने भी बिना देरी किए नाई विनोद को पकड़कर हवालात में डाल दिया। जिसके बाद मामला मीडिया के सामने आया तभी नाई को बिसौली कोतवाली से छोड़ा गया।

वहीं, दूसरी तरफ मनी नाम के एक शख्स का आरोप है कि वह नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया था। उन्होंने बाल काटने से मना कर दिया। उसने पुलिस में लिखित शिकायत भी दी है। इसी के चलते पुलिस नाई को पकड़ कर लाई थी। फिलहाल पुलिस ने नाई को छोड़ दिया है। मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.