Tue, Jul 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

क्यों हैं घाटे में बिजलीःउपभोक्ता से बिजली बिल वसूल कर 62 लाख डकार गए दो कर्मचारी, गिरफ्तार

by यूनिक समय • February 5, 2021

क्यों हैं घाटे में बिजलीःउपभोक्ता से बिजली बिल वसूल कर 62 लाख डकार गए दो कर्मचारी, गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में विद्युत विभाग के दो कर्मचारियों को राजस्व वसूली कर लाखों रुपये का गबन करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में कुछ और लोगों के भ्रष्टाचार में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी नवनीत यादव (वर्तमान नियुक्ति, गंगोह) ने दिसंबर 2020 में कोतवाली नकुड़ में राजस्व वसूली के दौरान हेराफेरी की शिकायत का मुकदमा दर्ज कराया था। नवनीत यादव उपखण्ड अधिकारी, नकुड़ में नियुक्त रह चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक किरण पाल सिंह ने प्रकरण की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कुमार को सौंपी थी. जांच के दौरान सतीश कुमार ने विद्युत वितरण खंड, नकुड़ में कार्यरत दो कर्मचारियों को इस भ्रष्टाचार में लिप्त पाया।

सतीश कुमार ने बताया कि जांच में मोहन कुकरेजा, निवासी सहारनपुर व दीपक कुमार निवासी हलालपुर, विद्युत विभाग, नकुड़ में रोकड़ कर्मचारी पद पर नियुक्त रहे हैं और क्षेत्र में उपभोक्ताओं से विद्युत बिल की वसूली करते थे। रिकार्ड के अनुसार दोनों आरोपियों ने कुल वसूली से लाखों रुपये राजस्व में जमा नहीं किए। जिसमें इन दोनों को राजस्व वसूली के दौरान 62 लाख 87 हजार 2 सौ 63 रुपए के गबन का आरोपी पाया गया।

नकुड़ बिजली घर के पास से गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों आरोपितों को बिजली घर नकुड़ के पास से गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि इस प्रकरण की विस्तृत जांच अभी जारी है और इसमें कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।
वहीं इस पूरे इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी नकुड़ अरविंद कुमार पुंडीर का कहना है कि पुलिस जांच में दोनों अभियुक्त आरोपित पाए गए हैं और दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.