Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एक मिनट में 150 लीटर ऑक्सीजन बना करेगी, नारायण दास अग्रवाल तथा रामकिशन अग्रवाल का संकल्प पूरा

by यूनिक समय • May 28, 2021

एक मिनट में 150 लीटर ऑक्सीजन बना करेगी, नारायण दास अग्रवाल तथा रामकिशन अग्रवाल का संकल्प पूरा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

वृंदावन में आक्सीजन प्लांट के आए उपकरण

संवाददाता
यूनिक समय, वृंदावन। एक और एक…. दो। मतलब जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल एवं बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल ने अपने संकल्प को पूरा कर दिया। संकल्प था कि कोरोना संक्रमण काल में सांसों के लिए सिसकते रोगियों को आक्सीजन का इंतजाम करना। यह इंतजाम ऐसा कर दिया कि किसी को भी अब आक्सीजन के कारण जिंदगी गंवानी नहीं पड़ेगी।


जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल एवं बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल के प्रयासों से हेगडेवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आक्सीजन प्लांट के लिए सभी उपकरण आ गए हैं। सभी उपकरणों को फिट कराने का कार्य शुरु भी हो गया है। बताया जाता है कि आक्सीजन प्लांट से एक मिनट में 150 लीटर आक्सीजन बना करेगी। ऑक्सीजन की सीधी आपूर्ति स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए कोविड सेंटर के पचास पलंग तक होगी। किसी भी समाजसेवी ने आगरा और अलीगढ़ मंडल में अभी तक आक्सीजन प्लांट तक नहीं लगाया है। वृंदावन में पहला आक्सीजन प्लांट लग जाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.