Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बीजेपी चीफ भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? इस सीट से चुनाव लड़ाने की चर्चा

by Raju Chaurasia • January 20, 2022
Advertisement
Ad

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव के करीब आते ही प्रदेश में सियासी पारा भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। चुनाव जीतने को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी ताकत झोंक दी है। वहीं सूत्रों के अनुसार भाजपा उरई जिले से 3 विधानसभा क्षेत्रों में 2 सीटों पर सिटिंग विधायकों को ही उतारेगी। जबकि एक अन्य सीट पर मंथन अभी चल रहा है। संभावना है कि 20 जनवरी की बैठक के बाद टिकटों की घोषणा होगी। इस बीच एक सीट पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को लड़ाने की चर्चा चल रही है।
गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उरई सदर विधानसभा क्षेत्र से गौरीशंकर वर्मा पर भरोसा जताया था। पार्टी ने उस दौरान भी वहां रिकॉर्ड बनाया था। इस बार भी पार्टी वहां कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाह रही है। यही कारण है कि टिकट वितरण को लेकर लगातार मंथन जारी है।

तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर अभी तक टिकट का ऐलान नहीं किया गया है। जिसके चलते स्थानीय विधायकों और दावेदारों में लगातार हलचल है। जानकारी के अनुसार भाजपा उरई सदर विधानसभा सीट से जातीय समीकरण के आधार पर टिकट देने के मूड में है। इस सीट से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को चुनाव लड़ाने की चर्चाएं गर्म हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.