Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Bihar News : मोतिहारी में महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या, पति ने ही पत्नी और बेटियों को गला रेतकर मार डाला

by vaishali • March 29, 2024
Bihar News

Bihar News : मोतिहारी में महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या, पति ने ही पत्नी और बेटियों को गला रेतकर मार डाला

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

Bihar News  :-मामला पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर के बावरिया गांव का है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मोतिहारी में महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही की। पति ने पत्नी और तीन बच्चों को गला रेतकर मार डाला और फरार हो गया। मामला पहाड़पुर के बावरिया गांव का है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। पति ने पत्नी समेत तीनों बच्चियों को गला रेतकर मार डाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

आरोपी की तलाश में चल रही छापेमारी
अरेराज के एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि पति द्वारा पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की बात सामने आ रही है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.