Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा होली 2024: द्वारकाधीश मंदिर में होली गीतों पर झूमीं महिलाएं, पुरुषों ने ढोल-मृदंग के साथ किया गायन

by vaishali • March 7, 2024
द्वारकाधीश

मथुरा होली 2024: द्वारकाधीश मंदिर में होली गीतों पर झूमीं महिलाएं, पुरुषों ने ढोल-मृदंग के साथ किया गायन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad
मथुरा होली 2024: द्वारकाधीश मंदिर में होली गीतों पर महिलाएं-युवतियां जमकर झूमीं। वहीं पुरुषों ने ढोल-मृदंग बजाकर होली गीतों का गायन किया। इस मौके पर गुलाल भी उड़ाया गया।

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बृहस्पतिवार को श्री द्वारकाधीश मंदिर में भक्तों ने आराध्य संग होली खेली। राजभोग के दर्शन के बाद प्रसादी गुलाल उड़ाया गया। गुलाल लगने से भक्त खुद को धन्य समझ रहे हैं। इन दिनों में वृंदावन में चंहुओर में होली की रंगत है। यहां 40 दिवसीय होलिकोत्सव मनाया जा रहा है

मथुरा-वृंदावन में वसंत पंचमी से होली का उत्सव शुरू हो गया है। इस 40 दिवसीय उत्सव में शामिल होने के लिए देश ही नहीं दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वह आराध्य संग होली खेलकर खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। श्री द्वारकाधीश मंदिर में महिलाओं ने होली गीतों पर नृत्य किया। वहीं पुरुषों ढोल-मृदंग बजाकर होली गीतों का गायन किया।

महिला श्रद्धालुओं ने भी ब्रज की होली का लिया आनंद
सुदूर क्षेत्रों से आए श्रद्धालु प्रसादी गुलाल पाकर आराध्य का धन्यवाद कर रहे हैं। इस दौरान जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। महिला श्रद्धालुओं ने ब्रज की अनूठी होली का पूरा आनंद लिया। होली के पदों और गीतों पर नृत्य जमकर झूमीं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.