Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुंबई लोकल ट्रेन में महिलाओं की फाइट, तड़ातड़ एक-दूसरे को जड़े थप्पड़

by manish • September 25, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय,।  दिल्ली मेट्रो से लेकर भारतीय ट्रेन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं। ताजा वीडियो मुंबई लोकल ट्रेन से जुड़ा है। मुंबई लोकल ट्रेन के अंदर महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं झगड़ती दिख रहीं हैं। इस बीच आसपास मौजूद महिलाएं उन्हें छुड़ाने का भरसक प्रयास कर रही हैं।

इस बीच किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब महिलाओं के बीच मारपीट का ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सैंकड़ों की भीड़ के बीच मौजूद दो महिलाएं किसी बात को लेकर अचानक आपस में भिड़ जाती हैं।

बहस से शुरू मामला मारपीट तक जा पहुंचता है। दोनों एक दूसरे पर वार करने में चूकती नहीं हैं। दोनों एक दूसरे के बाल खिंचती हैं, थप्पड़ बरसाती हैं। इस बीच ट्रेन में मौजूद अन्य महिलाएं दोनों को छुड़ाने की कोशिश करती हैं। काफी मुश्किल के बाद महिलाएं दोनों को अलग करतीं हैं, तब मामला शांत होता है। बता दें कि मुंबई की लोकल ट्रेन हो या फिर दिल्ली की मेट्रो, अक्सर इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते हैं, जो कुछ दिनों तक चर्चा में रहते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.